बिलासपुर/ चक्करभाटा :- चेटीचंद्र महोत्सव पर विश्व भर में जगह-जगह शोभायात्रा निकाल कर मंदिरों में पूजा पाठ करके हवन करके सांस्कृतिक कार्यक्रम करके मनाया गया इसी कड़ी में झूलेलाल मंदिर चक्कर भाटा में भी बडे उत्सव बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया कार्यक्रम कि शुरूआत सुबह 8:00 बजे भगवान झूलेलाल जी का अभिषेक करके पूजा पाठ करके आरंभ किया गया ध्वज वंदन किया गया 12:00 बजे पूज्य बहाराणा साहब की अखंड ज्योत प्रजवलित करके, कीर्तन भजन की शुरुआत की गई 2:00 बजे सांई जी का आशीष वचन हुआ प्रसाद वितरण हुआ आम भंडारा हुआ शाम 6:00 बजे झूलेलाल मंदिर से बहराणा साहब की गाड़ी को सजाया गया वह पूज्य बहराणा साहब को गाड़ी में रखकर,

सबसे आगे आगे भक्तों के द्वारा ले जाया गया उसके पीछे धमाल पार्टी में बैंड बाजे में समाज के लोग सिंधी छैज करते हुए नाचते हुए बढ़ते गए, सुंदर रथ में संत सांई लाल दास जी विराजमान थे सॉरी संगत को अपने दर्शन देते हुए आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे जगह-जगह शोभा यात्रा का आतिशबाजी जी के साथ फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया नगर वासियों ने जगह-जगह शरबत कोहर वह अन्य खाद्य पदार्थ के स्टॉल लगाए थे शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए तालाब पहुंची यहां पर विधि विधान के साथ पूज्य बहराणा साहब का विसर्जन किया गया वह अखंड ज्योत को प्रवान किया गया इस अवसर पर संत सांई लाल दास जी ने समस्त देशवासियों को चेटीचंद्र महोत्सव की बधाई दी और विश्व कल्याण के लिए पल्लव पाया प्रार्थना की,
इस पूरे शोभा यात्रा का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के इस कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति झुलेलाल महिला सखी सेवा गृप , सिंधी महिला मंडल
पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा, पूज्य सिंधी रियायती पंचायत व समस्त व्यापारीगढ़ नगर वासियों का विशेष सहयोग रहा