बिलासपुर :- सिंधी समाज के भगवान जल के देवता श्री वरुण देवता के अवतार श्री झूलेलाल साईं जी की जयंती कंपनी गार्डन स्थित हास्य हर्बल योग क्लब में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई।क्लब के अध्यक्ष श्री दयाराम लालवानी ने बताया कि सर्वप्रथम क्लब के सभी सदस्यों द्वारा झूलेलाल साईं जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात मसानगंज गुरुद्वारे के भाईसाहब अमर रुपानी द्वारा भक्ति मय झूलेलाल के भजन गाये जिसमें संगत झूमने लगी आखरी में आरती करके पल्लव पाकर सभी लोगों की शुभ मनोकामना पूर्ण होने की साईं जी से अरदास की गई


अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रकाश लालवानी, लोमेश साहू,नरेश गहनी,दयाराम लालवानी,रामू डोडवानी,अमर रुपानी,कीर्तन गुप्ता,अशोक टेकचंदानी,दौलतराम,पुष्प टेकचंदानी,निशा गहनी,लक्ष्मी,रूपा मंगवानी,गौरी गुप्ता,रंजना सिंह,नीलू रात्रे,सीता अंचल,मनोहर अरोरा,विनय चंद्रा सहित हास्य हर्बल योग क्लब के सदस्य उपस्थित थे।