बिलासपुर। पत्रकार कॉलोनी में रविवार की रात मां भगवती की भक्ति रस से सराबोर रहा। माता जागरण में गायक भागवत मिश्रा और रहंगी की माता सेवा मंडली ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।
पत्रकार कॉलोनी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हीं कन्या शिवांग ने दीप प्रज्ज्वलित और शंखनाद कर किया गया। गायकों ने देर रात तक देवी के भजनों से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। माँ की आराधना और भक्तों की अपार श्रद्धा ने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप , वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, समिति अध्यक्ष रामाधार देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, मनोज पुरोहित, बजेश शर्मा, निमेश शुक्ला, रमन दुबे, रमेश जायसवाल, दिनेश मिश्रा, बलराम विश्वकर्मा, कमलेश शर्मा, गिरीश तिवारी, सौरभ द्विवेदी, राजेश वर्मा, श्रीमती कामनी पुरोहित, , श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती पुर्णिमा विश्वकर्मा, श्रीमती प्राची शर्मा, श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा, श्रीमती श्वेता तिवारी आदि शामिल हुए।