रीवा :- ईष्टदेव श्री झूलेलाल की हम जलदेवता के रुप में भी पूजा करते हैं और इसलिए प्यासों को पानी पिलाना और जलसेवा को सिंधी समाज के लोग अपने ईश्वर की आराधना मानते हैं। उक्ताशय का विचार ‘चेट्रीचंड्र’ श्री झूलेलाल जयंती एवं हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर 20 मार्च को गुढ़ चौराहे पर स्थित आहूजा प्लाई में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ करते हुए पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह ने व्यक्त किया। श्री झूलेलाल जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व आरती के बाद फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया गया। आहूजा प्लाई के संचालक राजकुमार आहूजा ने कहा कि आज चेट्रीचंड्र के पावन दिवस पर जलसेवा का जो सौभाग्य मुझे मिला है यह मेरे लिए ईश्वर की इबादत जैसा है। इस अवसर पर नंदलाल कोटवानी, रेवाचंद्र आहूजा, सुशील कुंगवानी, कैलाश कोटवानी, शंकर सहानी, राजकुमार टिलवानी, महेश ठारवानी, विजय थावानी, मनीष सिंह मलूकानी, विजय ठारवानी, मनोज तनवानी, पप्पू मंजानी श्रीचंद ठारवानी एवं दीपक दुर्गिया ने राजकुमार आहूजा को इस पुण्य सेवाकार्य के लिए शुभकामनाएं और साधुवाद दिया।