समाजसेवी अलीम अंसारी विगत 5 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। शहर में उन्हें एक प्रतिष्ठित समाजसेवी के रूप में जाना और पहचाना जाता है। वे अपनी संस्था ‘अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन’ के माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं।
इसी कड़ी में, ईद के मुबारक मौके पर—जहां एक ओर लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे—वहीं अलीम अंसारी ने एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की। उन्होंने कटोरा लेकर भीख मांग रहे बच्चों को तोहफे के रूप में कलम भेंट की, ताकि उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा सके।
साथ ही, उन्होंने उन बच्चों के माता-पिता को समझाइश देते हुए अपील की कि वे अपने बच्चों से भीख न मंगवाएं, बल्कि उन्हें पढ़ने-लिखने का अवसर दें। अपनी खुशी में इन बच्चों को शामिल कर उन्होंने इंसानियत, शिक्षा और समाज सुधार का एक मजबूत संदेश दिया।