बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चैत्र चंद्र झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विघ्न और मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में आसनदास गली एवं भोजवानी गली के निवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मार्च 2026 को आसनदास हिंदूजा के घर के सामने सिंधु युवा मंच द्वारा शोभायात्रा के स्वागत हेतु संगीत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महेश जगयसी द्वारा अशोभनीय व्यवहार करते हुए कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया।
इसी दौरान नीरज मोटवानी (मिनोचा कॉलोनी) एवं निर्मल सोनी के पुत्र सहित अन्य साथियों ने वहां मौजूद महेश मोटवानी के साथ बेल्ट, हाथ और मुक्कों से मारपीट की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल भयभीत हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सिंधी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें हरिकिशन गंगवानी (प्रेस क्लब सह सचिव), जसपाल पेशवानी, मोहन बजाज, अनिल बजाज, राहुल रेलवानी और सच्चानंद शामिल हैं।
बताया गया कि इसके बाद आरोपी अपने पिता चंद्रपाल एवं अन्य साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और फिर से मारपीट शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और अन्य लोग डरकर वहां से भागने लगे। इस घटना से धार्मिक वातावरण में अशांति फैल गई और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि घटना के बाद से महेश मोटवानी का पता नहीं चल पा रहा है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है