
बिलासपुर :- एक पेड़ मां के नाम जो अमलतास कॉलोनी में लगाए गए थे वह केवल एक पेड़ नहीं था,, हमारे बुजुर्गों की यादें वह भावनाएं उन पेड़ों से जुड़ी हुई थी,, जिसे बड़ी ही बेरहमी से भावना शशि वरवरे सब इंजीनियर द्वारा बिना सोचे समझे मिनटो में जड़ से उखड़वा कर फेंक दिया गया,,, अमलतास कॉलोनी वार्ड क्रमांक 17 में आज लगभग 11:30 के आसपास अचानक निगम की गाड़ी सलोनी के भीतर आई वह सभी पेड़ों को काटकर धराशाई कर चली गई,, जिसकी शिकायत अमलतास वासियो द्वारा जिला कलेक्टर,, नगर निगम आयुक्त, वन संरक्षण मंडल,, मे शिकायत कर जांच की मांग की गई साथ ही साथ मौके पर उपस्थित

अधिकारी सब इंजीनियर भावना शशि वरवारे,, के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शिकायत सिविल लाइन में की गई,, शिकायत के लिए बिलासपुर के सभी सामाजिक संगठन यूथ फार नेशन की अध्यक्ष प्रतिज्ञा सिंह,, स्वयं सिद्धा के अध्यक्ष चंचल सलूजा जी, मार्मिक चेतना की अध्यक्ष अंकिता पांडे जी,, आश्रम निष्ठा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अरुणिमा मिश्रा मानवता से अभिषेक सिंह ठाकुर,,, वअमलतास कॉलोनी के सचिव प्रतिज्ञा सिंह, राजवीर सिकरवार,, गुड्डू सिंह ठाकुर,, भूमि ध्रुव,,मंजू ध्रुव, अमित हीरानी,साधुराम हीरानी,अंतरा चंद्राकर,, सहित अन्य समस्त अमलतास वीडियो द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई