कैट बिलासपुर प्रे.वि. क्र./05/03/2025-26 दिनांक :-26-03-2026
“
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर ने देश की माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को पत्र प्रेषित कर मार्च क्लोजिंग के दौरान बैंक अवकाशों को लेकर चिंता व्यक्त की है तथा 31 मार्च 2026 तक (रविवार छोड़कर) सभी बैंकों को खुले रखने का आग्रह किया है।

कैट के बिलासपुर अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने अपने पत्र में बताया कि वर्तमान में 26 मार्च को बैंक अवकाश रहा, 28 एवं 29 मार्च को भी अवकाश निर्धारित है, वहीं 31 मार्च को महावीर जयंती एवं वर्षांत (Year Ending) के कारण बैंक बंद रहने से व्यापारियों को सीमित समय में अपने आवश्यक वित्तीय कार्य पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है।
संगठन ने कहा कि मार्च माह व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें भुगतान, खातों का मिलान, समायोजन एवं कर संबंधी लेन-देन जैसे आवश्यक कार्य पूरे किए जाते हैं। लगातार बैंक अवकाशों के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है।
कैट छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि मार्च क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च 2026 तक सभी बैंक शाखाओं को सामान्य कार्य हेतु खुले रखने के निर्देश दिए जाएं तथा आवश्यकतानुसार अवकाशों का पुनर्निर्धारण किया जाए।
साथ ही, सभी बैंकों को निर्देशित करने का भी आग्रह किया गया है कि वे व्यापारियों एवं आम नागरिकों के आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।
कैट छत्तीसगढ़ ने विश्वास जताया है कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
धन्यवाद
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष
9827108951