बिलासपुर / चकरभाटा बिलासपुर नगर के समाजसेवी एवं फिल्म वितरक राजकुमार मनसुखानी के द्वारा सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर सुपरहिट सिंधी फिल्म वरदान 3 का शहर के सिटी 36 मॉल में 4,5,6 अप्रेल को तीन दिवसीय प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें शनिवार 4 तारीख एवं सोमवार 6 तारीख सांय 7 बजे 1 शो तथा रविवार 5 तारीख सांय 4 एवं 7 बजे 2 शो में प्रदर्शन किया जावेगा. सिंधु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के संत सांई लाल दास जी के द्वारा इस फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया और अपने आशीर्वचन में कहा कि सिंधी फिल्में अपनी भाषा अपनी संस्कृति से समाज के युवाओं को समाज के लोगों को जोड़ती है और मनसुखानी परिवार विगत अनेक वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्यों में लगे हुए हैं व एक से बढ़कर एक बेहतरीन शिक्षाप्रद , पारिवारिक सिंधी फिल्मों को बिलासपुर में

अलग-अलग सिनेमा हॉल व मॉल में प्रदर्शित करते आ रहे है जैसा कि इस फिल्म का प्रोमो देखने से ही ज्ञात होता है कि यह फिल्म वरदान -1, वरदान- 2 की तरह सुपर हिट जाएगी और बेहतरीन पारिवारिक फिल्म है तो समाज के सभी वर्ग सभी लोग परिवार सहित पहुंचकर इस फिल्म का आनंद ले इस अवसर पर राजकुमार मनसुखानी ने संत सांई लाल दास जी का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया और समाज के लोगों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बेहतरीन फिल्म को जरूर देखें