बिलासपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु दर्शन भवन, टिकरापारा द्वारा दिवंगत सुशील भाई सगदेव की पुण्य स्मृति में 7 दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का विषय “जीवन का आधार – श्रीमद् भगवद गीता सार” रखा गया है, जिसका उद्देश्य मानव जीवन को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से सकारात्मक, शांत एवं संतुलित बनाना है।

कार्यक्रम दिनांक 05 से 12 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी जी के सान्निध्य में गीता के सार तत्वों का सरल एवं व्यवहारिक ज्ञान तथा राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी समीक्षा बहन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच एवं जीवन प्रबंधन के महत्वपूर्ण सूत्र प्राप्त होंगे।
इस पुण्यदायी आयोजन में शहर के सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सगदेव परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
