
रायपुर :- जिसमें शंकर नगर व्यापारी संघ में सम्मिलित व्यापारियों के द्वारा शंकर नगर में व्यापार एवं व्यवसाय को सुचारू रूप से चलने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए जिसे शंकर नगर वार्ड के पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी के द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। शंकर नगर व्यापारी संघ के द्वारा निम्नलिखित सुझाव प्रस्तुत किए गए
1- शंकर नगर मेन रोड स्थित रवि शंकर गार्डन में सार्वजनिक वाटर कूलर प्याऊ का निर्माण
2- शंकर नगर में व्यापारियों के लिए सार्वजनिक शौचालय
3- कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु शंकर नगर के व्यापारिक क्षेत्र में पुलिस के द्वारा रात्रि गश्त
4-शंकर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी व्यापारियों का सहयोग एवं ट्रैफिक पुलिस से ट्रैफिक कंट्रोल करने हेतु आवेदन
शंकर नगर व्यापारी संघ के द्वारा आयोजित आज की इस बैठक में शंकर नगर वार्ड के पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी, शंकर नगर व्यापारी संघ के संरक्षक श्री आनंद गायघने जी, शंकर नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री सुनील भोजवानी जी उपाध्यक्ष श्री विकी छत्तानी जी, कोषाध्यक्ष श्री ललित रायचुरा जी
सचिव श्री विक्रांत राठौर
एवं सहसचिव श्री अनिर्बन चटर्जी
कार्यकारिणी के सदस्य श्री अमित डोये जी एवं श्री दीपक दशोरे जी ने अपनी सहभागिता प्रदान करी।
