( जन्म उत्सव के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया और शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवार जन का सम्मान किया)
बिलासपुर:- आजकल लोग अपने जन्म उत्सव पर पार्टीयां करते हैं सड़कों पर केक काट के जन्मदिन मनाते हैं दारू मुर्गा की अलग पार्टी करते हैं एक फैशन बना दिया है ऐसे समय में शहर के एक समाजसेवी सफल व्यवसायी, दिनेश चंदानी के द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई उन्होंने अपने जन्म दिन के अवसर पर अपनी होटल बंसीवाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया साथ में पुलिस विभाग के शहीद विर जवानों को नमन करते हुए उनके परिवार जनों का भी सम्मान किया और अब प्रत्येक माह शहीद परिवार के सदस्य जन, होटल में आकर निशुल्क डिनर या लंच कर सकते हैं अपनी पसंद का ऐसा साहरणीय और सुंदर प्रयास है अभी तक किसने किया नहीं था अब आशा है कि लोग इसे सीखेंगे और अमल करेंगे
शहर में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय ,भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “भारत देश में शहीद परिवारों के लिए इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है। ऐसे प्रयासों से यह महसूस होता है कि शहीद आज भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।”

कार्यक्रम का आयोजन बंशीवाला होटल के संचालक दिनेश चंदानी द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस दौरान शहीद परिवारों को श्रीफल, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में मेडिटेशन सेंटर की पहल से युवाओं एवं परिवारों को मानसिक राहत देने का भी प्रयास किया गया, जिसे लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, डीएसपी मंजूलता केरकेट्टा सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समाज के गणमान्य नागरिकों में विनोद मेघानी, धीरज रोहरा, मनीष लोहरानी, गोविंद बतरा, रुपचंद डोडवानी, विनीता भावनानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकुल शर्मा द्वारा किया गया
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे वह पूरे कार्यक्रम को कवर किया
