बिलासपुर :- पांच काउंटर,वातानुकूलित कक्ष और स्वच्छ पेयजल सुविधा से मरीजों व परिजनों को बड़ी राहत
सिम्स चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दवा वितरण केंद्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित और मरीज हितैषी स्वरूप प्रदान किया गया है।पूर्व में कमिश्नर एवं कलेक्टर महोदय के निर्देश पर दो नए काउंटर स्थापित किए गए थे,जिसके बाद अब यहां कुल पांच काउंटरों पर एक साथ पांच मरीजों अथवा उनके परिजनों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस व्यवस्था से लंबी कतारों में उल्लेखनीय कमी आई हैऔर लोगों को तेज,सरल तथा व्यवस्थित सेवा मिल रही है।
भीषण गर्मी को देखते हुए दवा वितरण कक्ष को पूर्णतः वातानुकूलित किया गया है
यहां दो नए एसी लगाए गए हैं,साथ ही फॉल सीलिंग के माध्यम से पूरे कक्ष का तापमान संतुलित और आरामदायक बनाया गया है।इसके अतिरिक्त प्रतीक्षा कर रहे मरीजों एवं परिजनों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा वाटर फिल्टर के साथ उपलब्ध कराई गई है,जिससे उन्हें गर्मी के बीच ठंडा और शुद्ध पानी आसानी से मिल सके।इस समग्र व्यवस्था ने दवा वितरण केंद्र को वास्तव में एक राहत केंद्र का स्वरूप दे दिया है।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि
“मरीजों को बेहतर, त्वरित और सम्मानजनक सेवा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।पांच काउंटरों पर समानांतर दवा वितरण,वातानुकूलित कक्ष और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं।”
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि
“दवा वितरण केंद्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व में दो नए काउंटर बनाए गए थे,जिससे अब कुल पांच काउंटरों पर तेजी से दवा वितरण हो रहा है।एसी,फॉल सीलिंग और वाटर फिल्टर सहित स्वच्छ पेयजल सुविधा से मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी में विशेष राहत मिल रही है।”
दवा लेने आए मरीजों के परिजनों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि “पहले लंबी लाइन,गर्मी और पानी की असुविधा के कारण काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पांच काउंटरों पर जल्दी दवा मिल जाती है।एसी के कारण गर्मी से राहत है और वाटर फिल्टर से स्वच्छ ठंडा पानी मिलने से इंतजार करना भी आसान हो गया है।”
यह नई व्यवस्था सिम्स में रोगी सुविधा,त्वरित सेवा,स्वच्छता और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। पांच काउंटरों की समानांतर कार्यप्रणाली,वातानुकूलित कक्ष और स्वच्छ पेयजल की सुविधा ने अस्पताल की सेवा गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में संतोष और विश्वास दोनों बढ़ा है।
