विजय की ✒कलम
इस सिंधी युवा विग से पिछले 10 सालो का हिसाब किताब लेकर सार्वजनिक करना चाहिए ?
बिलासपुर की पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग को अब खत्म कर देना चाहिए क्योंकि जिस उद्देश्य से इसे बनाया गया था 2016 में अब वह उद्देश्य नहीं रहा वह उद्देश्य अब खत्म हो गया है। सिंधी युवक समिति के विरुद्ध में इसे बनाया गया था ताकि चेंट्रीचंड्र महोत्सव झूलेलाल की शोभायात्रा अलग से निकली जा सके और जबकि इस बार 2026 में अब बिलासपुर सिंधी युवक समिति को उसका सही हक उसे दे दिया गया है अब हमेशा के लिए चेंट्रीचंड्र महोत्सव झूलेलाल जी की शोभा यात्रा आजीवन सिंधी युवक समिति बिलासपुर ही निकालेगी तो अब पूज्य सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर का महत्व ही नहीं रहा और उसका अब उद्देश्य भी खत्म हो चुका है तो उस समिति को रखने का फायदा क्या है? इससे पिछले 10 सालो का हिसाब किताब लेकर सार्वजनिक करना चाहिए और तुंरत इसे खत्म कर देऩ चाहिए.?
जो पहले से ही 53 सालों से समिति बनी हुई है संघर्षशील युवाओं की समिति बिलासपुर सिंधी युवक समिति शहर में और युवाओं के जो भी कार्यक्रम हो आगे वही करें क्रिकेट का अभी आयोजन करें सिंधी डांडिया भी निःशुल्क करें और वक्त की पुकार भी यही है और अब सही भी यही रहेगा कि पूज्य सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर को अब भंग कर दिया जाए ऐसा कोई ओचितय नहीं है और ना ही इसका कोई फायदा युवाओं को हो रहा है कुछ दिनों से देखा जा रहा है अखबारों में जो खबरें आ रही है युवा वर्ग जुआ ♦♣♥♠ सट्टा की लत मे फस गये है ओर सबसे ज्यादा सिंधी समाज के युवाओं का नाम शामिल बताया जा रहा हैं जब युवाओं का भला नहीं हो रहा है काम ही नहीं हो रहा है तो फिर ऐसी समिति का रहना उचित नहीं है भंग कर दिया जाए वही सही रहेगा और जो पुरानी समिति है उसे पूरा अधिकार दिया जाए कि युवाओं के हक के लिए युवाओं के विकास के लिए युवाओं के भविष्य के लिए और समाज हित के लिए कोई कार्यक्रम करें और सभी लोग सपोर्ट भी करें इसमें ही युवाओं का भला होगा और समाज का भी भला है अब देखना है कि क्या पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर इस बात पर ध्यान देती है और समाज हित में यह कदम उठाती है कि नहीं?
यां इसे बिजनेस के रूप में प्रमोट करती है?
अगर सचमुच में समाज का भला चाहते हैं समाज के युवाओं का भला चाहते हैं तो तुरंत पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग को भंग कर दीजिए पुरे 10 साल का हिसाब किताब लेकर सार्वजनिक करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसका मतलब साफ है कि यह सिर्फ बिजनेस (धंधा) करने के लिए ही इसे बचाए रखना चाहते हैं समिति के माध्यम से धंधा करना चाहते हैं? और धन्ना सेठों कि औलादे को आगे प्रमोट करना चाहते हैं?
हम फिर से एक बार निवेदन करते हैं कि इस बात की ओर ध्यान दें पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर और समाज हित में कदम आगे बढ़ाते हुए युवाओं का भविष्य को देखते हुए पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर को भंग कर दीजिए
हम जानते हैं कि कई लोगों को पेट में दर्द भी होगा क्योंकि उनकी रोजी-रोटी इसी से चल रही है उनको तकलीफ होगी उनका धंधा बंद होगा तो वह नहीं चाहेएंगे कि ऐसा हो और बीच में आना चाहेंगे पर चंद लोगों के सुख के लिए समाज के अन्य युवाओं की बली नहीं दी जा सकती है?उनका भविष्य अंधकार में नहीं धकेला जा सकता है ?नइ पीढ़ी भी तैयार हो रही है आगे भी उनको बढ़ाना है और समाज के उत्थान के लिए युवाओं के भविष्य के लिए जरूरी है इस बात की और ध्यान देना और पूरा पावर एक ही समिति सिंधी युवक समिति के पास ही रहे वही सब देखरेख करें एवं युवाओं के भविष्य के लिए आगे भी कार्यक्रम करें आप सब साथ में मिलकर उनका सहयोग करे , इस समय जो बात चली है उस पर कायम रहते हुए आगे बढ़े अगर ऐसा करते हैं तो आपका ही नाम होगा आपकी ही जय जयकार होगी आपके नेतृत्व तत्व में अपने एक और नई पहल की है अच्छी पहल की है और समाज हित के लिए की है अब देखना होगा क्या इस पहल का स्वागत करते हैं या चुप रह कर युवाओं का अहित करते हैं
संपादकीय
