बाबा गोदरीवाला धाम दरबार देवपुरी रायपुर से आयी माता मीरा देवी साहिबा जी के द्वारा वर वधु को दिया आशीर्वाद
बिलासपुर। पूज्य राष्ट्रीय सिंधी महापंचायत के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर अमर बजाज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अनिल टाह परिवार द्वारा आयोजित शोभा टाह फाउंडेशन के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 11 जोड़ों का सामुहिक विवाह कन्यादान महायज्ञ का आयोजन मध्यनगरी चौक स्थित अग्रसेन भवन में शामिल हुए

इस अवसर पर इस कन्यादान महायज्ञ में शामिल होकर 11 नव विवाहित जोड़ों को बेमिसाल उपहार भेंट कर आर्शिवाद देते हुए उनके सुखद उज्जवल भविष्य की कामना की। इस शुभ अवसर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू , विधायक धरमलाल कौशिक,

महापौर श्रीमती पूजा विधानी, प्रयागराज के पंडित बृजेश्वरानंद महाराज जी, गोदड़ी धाम रायपुर महन्त अम्मा मीरा देवी, बागेश्वर धाम सेवा मंडल, सहित बड़ी संख्या में देश, प्रदेश, नगर के साधु संत महात्मा एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए ।*
