दयालबंद क्षेत्र में सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक बगुले को विजय ने समय रहते बचाकर इंसानियत का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, विजय तोरवा की ओर एक कार्यक्रम कवर करने जा रहा था, तभी उसकी नजर सड़क किनारे घायल बगुले पर पड़ी।
विजय ने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर बगुले को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान बगुला उड़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अचानक एक कार से टकरा गया। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, जिससे वह ठीक से उड़ नहीं पा रहा था।


मानवता दिखाते हुए विजय ने प्राथमिक उपचार के लिए बगुले के घाव पर दवा लगवाई और उसे अपने घर ले आया। अब वह उसे कल पशु चिकित्सालय ले जाकर पूरा इलाज करवाने की तैयारी कर रहा है।
विजय का कहना है कि बगुला पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे वापस प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।, यां वन विभाग को सौंप दिया जाएगा
यह घटना समाज को यह संदेश देती है कि मूक पशु-पक्षियों की मदद करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। वहीं कानून भी पशु-पक्षियों के प्रति क्रूरता को अपराध मानता है और उनकी सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित करता है।
यह जानकारी हरिकिशन गंगवानी के द्वारा दी गई
