बिलासपुर | दिनांक 25.04.2026 पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के हौसले पस्त करने हेतु एक वृहद अभियान शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अपनाई गई इस सख्त रणनीति का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।
सघन चेकिंग एवं रेड: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।






250 अपराधी चिन्हित: ऐसे 250 आदतन बदमाशों की सूची तैयार की गई है जो पिछले 1 साल से सक्रिय हैं या अवैध हथियार/मारपीट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: अभियान के दौरान अब तक 80 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
माफिया नेटवर्क पर प्रहार: खनिज, ड्रग, भू-माफिया और अवैध शराब तस्करी में लिप्त पुराने गिरोहों की वर्तमान गतिविधियों का विश्लेषण कर उनके विरुद्ध नए सिरे से शिकंजा कसा जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल जेल भेजना ही पुलिस का लक्ष्य नहीं है। यदि कोई भी अपराधी या संगठित गिरोह दोबारा सक्रिय पाया जाता है, तो कानून के तहत उनकी अपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
अपराधियों के लिए बिलासपुर में कोई जगह नहीं है। पुलिस की रडार पर हर वो व्यक्ति है जो समाज की शांति भंग करने की कोशिश करेगा। हमारी कार्रवाई अब उनके आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बढ़ रही है।” >
