अनूपपुर के सरई चौकी प्रभारी पर बकरी चोर गिरोह द्वारा जानलेवा हमला कर सरकारी पिस्टल लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 22 अप्रैल को बकरी चोरी की जांच के दौरान सरगना त्वॉय खान और उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव कर पिस्टल छीन ली थी। अनूपपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को किरर घाट के जंगलों से दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में हसन खान, त्वॉय खान, चिराग खान, फिलिम खान सहित एक नाबालिग शामिल हैं। ये सभी मैहर जिले निवासी हैं।इनके पास से लूटी गई पिस्टल, 10 कारतूस और 20 घातक हथियार बरामद हुए हैं।
