सतना. मध्य प्रदेश शासन द्वारा विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर संजय तीर्थानी नियुक्त किए गए हे उनकी नियुक्ति का आदेश आज जारी कर दिया गया है विंध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश का सतना रीवा क्षेत्र है श्री संजय तीर्थानी मध्य प्रदेश के सतना के निवासी हैं और विंध्य क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के विंध्य क्षेत्र के समर्पित नेता है भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और ऊर्जावान चेहरे के रूप में उन्हें विंध्य क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त है लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विंध्याचल रीवा संभाग में सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रमुखता से सक्रिय रहते हैं जिससे उनकी पहचान एक जननेता के रूप में विंध्य क्षेत्र में है विभिन्न चुनावी अभियानों और संगठनिक विस्तार में उनका महत्वपूर्ण योगदान है इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपी हे. माँ शक्ति पंचांग परिवार द्वारा एवं नमो नमो शंकरा संस्था, विन्ध्य व्यापारी महासंघ, हमर संगवारी परिवार, दैनिक द लॉयन सिटी परिवार, दैनिक नया दौर परिवार, दैनिक रघुवंशम परिवार द्वारा बधाई प्रेषित की गई है.
