*~* ग्रीष्म ऋतु के बढ़ते प्रकोप में आगंतुक यात्रियों और स्थानीय राहगीरों को राहत पहुंचाने अनेक समाजिक संस्थाएं अपने अपने स्तर पर सक्रिय है इसी तारतम्य में मिशन कोई न सोए भूखा के ध्येय से गठित संस्था हंगर फ्री बिलासपुर द्वारा स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर मेहनत मशक्कत करने वाले दैनिक दिहाड़ी मजदूरों व आगंतुक यात्रियों के बीच भोजन भंडारे के साथ साथ शीतल जल व छाछ का वितरण किया संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी जी ने इस हृदय को शीतलता प्रदान करी जाने वाली सेवा के लिए मंदिरों की पावन नगरी चकर भाटा के प्रतिष्ठित समाज सेवी कलवानी परिवार के सुनील कलवानी तथा संस्था के सहयोगियों चंदर मंगतानी , विकास घई , अमर नथानी, नवीन पंजवानी , मनोज सरवानी , महेंद्र माखीजा , माधव मुजुमदार व ऑक्सिजन मेन राजेश खरे तथा रेखा आहुजा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
