सिंधी समाज के समर्पण का प्रतीक बना श्री झूलेलाल मंगलम
बिलासपुर :- तिफरा मे श्री झूलेलाल मंगलम के तीसरे तल के लोकार्पण समारोह मे सिंधी समाज की प्रतिष्ठा और समर्पण कि खूब तारीफ कि गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सिंधी समाज को उसकी मेहनत और समर्पण के लिए साधुवाद दिया।
सर्वप्रथम सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हवन पूजन से किया गया जहां द्वारिका पटेल के सानिध्य मे गायत्री मंत्रों के बीच सदस्यों ने शांति और सौहार्द की आहुतियां दी। इस पावन अवसर पर चकरभाठा के आनंदराम दरबार के संत सांई कृष्णा दास जी ने लोक कल्याण कि कामना से अरदास कराई और सभी को शुभाशिष दिया। लोकार्पण समारोह मे पधारे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी महापौर पूजा विधानी का झूलेलाल सेवा समिति, श्री झूलेलाल मंगलम की ओर से स्वागत किया गया।

कुलदेवी हिंगलाज माता एवं ईष्टदेव श्री झूलेलाल कि पूजा अर्चना कर अतिथियों ने झूलेलाल मंगलम भवन के तीसरे तल पर नव निर्मित 20 कमरों का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त निर्माण का सभी ने अवलोकन कर इसे जनहित मे बड़ी उपलब्धि बताया। यहाँ आयोजित समारोह मे पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी श्री झूलेलाल सेवा समिति श्री झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी ,भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तीर्थंनी व प्रकाश ग्वालानी भी मंचासीन हुए।
अपने उदबोधन मे विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा पुरे प्रदेश मे जिस मंगल भवन कि लोग तारीफ करते नही थकते वह झूलेलाल मंगलम उनके बिल्हा विधानसभा क्षेत्र मे स्थित है यह निजी रूप से गर्व का अनुभव कराता है। श्री कौशिक ने आगे कहा कि अक्सर सामाजिक भवनो को बनने पर विशेष ध्यान नही दिया जाता वहीं सिंधी समाज ने इसे मंदिर कि तरह अपनी मेहनत और समर्पण भाव से बनाकर इसकी पवित्रता को बनाये रखा है। इस अवसर के लिए विशेष रूप सेआमंत्रित छग सिंधी साहित्य अकादमी कि नव नियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए समाज को मंगल भवन के विकास और नयी सुविधाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने बिलासपुर के श्री झूलेलाल भवन कि ख्याति प्रदेश से उपर उठकर देश भर मे फैले यह आशा व्यक्त करती हु और ऐसे प्रतिष्ठापूर्ण भवन प्रदेश के सभी विधानसभा मे बनाने का सिंधी समाज महती प्रयास जरूर करें। इसी कड़ी मे समारोह मे मौजूद समाज के लोगो को साधुवाद देते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा यह लोकार्पण झूलेलाल भवन का विस्तार है जो सिंधी समाज के संघर्ष का प्रतीक है। समारोह मे सहभागी बनने पर उन्होंने समाज का आभार माना और माँ महामाया से पल्लावित रखने आशीर्वाद कि कामना कि। समारोह मे मौजूद महापौर पूजा विधानी ने भी समाज कि तरक्की और ख्याति पर ख़ुशी व्यक्त कर गरिमामय लोकार्पण कि उपस्थित जनों को शुभकामनायें दी।
पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष, विनोद मेघानी ने समाज में आपसी एकता के साथ समाज को और ऊंचाइयों पर ले जाने का सभी से अनुरोध किया,सभा को संबोधित करते हुए श्री झूलेलाल सेवा समिति श्री झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडवानी ने कहा की सिंधी समाज का यह प्रतिष्ठित भवन केवल सीमेंट और ईंट से नहीं बनाया है। विश्वास और पवित्रता इसकी नींव में है जिसकी मजबूती से यह भवन मंगल ध्वनि से गुंजायमान हो रहा है यह असंख्या लोगों की खुशी परंपरा और आस्था का पावन स्थल है, अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज से जोड़ी गई सर्व सुविधायुक्त 20 कमरों की नयी सुविधा के साथ ही इसे सोपान पर बनाये रखने कि जिम्मेदारी सभी मिलकर उठाएंगे, जिससे झूलेलाल मंगलम कि सामाजिक विरासत पीढ़ियां याद रखे। समारोह के अंत मे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर लोकार्पण समारोह मे पधारने पर आभार जताया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कमल बजाज, एवं आभार प्रदर्शन नीरज जज्ञासी, एवं कोषाध्यक्ष शंकर मनचंदा के द्वारा किया गया
समारोह मे नगर का सिंधी समाज उपस्थित रहा जिसके सहयोग और एकजुटता से यह प्रतिष्ठिपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशोर गेमनानी, पी.एन बजाज, धनराज आहूजा, प्रभाकर मोटवानी,नंदलाल चौधरी, उमेश भावनानी,हरिश भागवानी, मुरली नेभानी,कमल विधानी,रमेश लालवानी, डीडी बजाज,नानक खटूजा, कैलाश खुशालानी,दयानंद तिर्थानी,डा.कुमार मोटवानी, मोतीलाल पमनानी, तोलाराम आहूजा,मनोहर पमनानी, महेश दुहलानी (कटघोरा),जगदीश संतानी, पूरन सिदारा,डुलाराम विधानी, दिलीप बहरानी, महेश हरियानी, श्रीचंद टहल्यानी, सतीश लाल , कैलाश मलघानी,नंदलाल मोटवानी, जवाहर सचदेव, महेश पमनानी,मोहन जैसवानी,मोहन चांदवानी, गोवर्धन मोटवानी, अजय भीमनानी, रॉबिन वाधवानी, मनीष लाहोरानी, खुशाल वाधवानी, हेमराज मोटवानी, टेकचंद वाधवानी, जगदीश हरदवानी ,जय वाधवानी (पार्षद) राम सुखीजा,अमर चावला,अमर पमनानी,रामचंद प्रेमानी नंदलाल लाहोरानी,अनिल राघवानी, जगदीश प्रितवानी,
पूज्य सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष
बृजलाल नागदेव, नरेंद्र नागदेव, श्याम हरियानी,मनोहर थावरानी, ओमप्रकाश जीवनानी, निहाल सिंग तलरेजा,प्रकाश चावला,नंदलाल जीवनानी, नरेश कोटवानी, किशोर मोटवानी,परसराम डोडवानी, आनंद देसर,रामचंद नागवानी, उत्तम बोदवानी, के साथ श्यामलाल थावरानी, आवतराम मोहनानी, महेंद्र श्यामनानी, पुरुषोत्तम हरिरामानी,मुरली तोलानी, प्रकाश बहरानी,अभिषेक विधानी, मुकेश विधानी, रवि प्रितवानी,नवीन जादवानी, नरेंद्र मोटवानी, आशीष रामचंदानी, सुनील आहूजा, दिलीप जगवानी, सुमित सचदेव, जय गुरनानी, अमित संगतानी,राहुल छुगानी,रमेश मेहरचंदानी, राजा प्रितवानी, राजकुमार (राजा) जैसवानी,चेतन पंजवानी, संतोष नागदेव, प्रकाश शिवदासानी, मुरली हिन्दूजा, ज्ञान पोपटानी,महिला विंग से अध्यक्ष कंचन मलघानी, राजकुमारी मेंहानी, मोनिका सिदारा, सोनी बहरानी,बांबी दीदी भारती सचदेव, नीलू गिदवानी , प्राची भक्तानी, सीमा टेकचंदानी, पूनम बजाज, ,प्रिया हरियानी , नेहा डोडेजा के साथ समाज के भारी संख्या में सम्माननीय जनों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। भवदीय धीरज रोहरा सचिव
श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम
