रीवा । विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवसाय के साथ साथ समाजसेवा व राजनीति में सकारात्मक सोच व स्वस्थ मानसिकता के साथ युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। श्री तीर्थानी ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ो जब तक मंजिल हासिल न हो जाए।
श्री तीर्थानी ने आगे कहा कि विंध्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करुंगा और संगठन व समाजसेवा के क्षेत्र में पूर्व की भांति सदैव आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव शंकर सहानी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी के प्रथम नगर आगमन पर सिंधी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि विंध्य क्षेत्र में सिंधी समाज को शासन द्वारा पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है जिससे पूरे विंध्य के सिंधी समाज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने शाल श्रीफल व गजमाला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ बड़े हर्षोल्लास से श्री तीर्थानी का स्वागत किया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में आयोजित उक्त गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री तीर्थानी जी अपनी कार्यशैली के अनुरूप विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का दायित्व पूरे मनोयोग से निभाते हुए सिंधी समाज का नाम रौशन करेंगे। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक हुकूमत राय होतवानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मंगलानी ने भी अपने शब्दों से श्री तीर्थानी को सुभाशीष दिया व कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिनिका कुलचंदानी ने किया

एवं आभार पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव शंकर सहानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंट्रल पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतूलाल आहूजा, दूलीचंद हंसपलानी, सुदामालाल सचदेव, घनश्यामदास काकनवानी, कमलेश सचदेव, गोपाल पुरी, राजा आहूजा, करमचंद सुंदरानी, सुशील कुंगवानी, श्रीचंद्र कोटवानी, अशोक मंजानी, वीरेंद्र चुंगवानी, अशोक रोहड़ा, मदन चुंगवानी, गुलाब सहानी, शेखर सचदेव, विजय थावानी, विजय ठारवानी, राम नारवानी, अर्जुन खिलवानी, हरीश वाधवानी, महेश हीरवानी, दीपक दुर्गिया, कैलाश आहूजा, रमेश रामेजा, हासानंद हीरानी, विनोद पुरुस्वानी, सुमित मांजवानी, विजय वीधवानी, रमेश सचदेव, राजकुमार आहूजा, श्याम वाधवानी, सुदामालाल तलरेजा एवं मोनू नागवानी सहित सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
