बिलासपुर :- बीजेपी सरकार ने कमर्शियल इस्तेमाल वाले 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक मुश्त में अभूतपूर्व 993 रुपये की बढ़ोतरी की है, आजाद भारत के इतिहास में आज तक गैस के कीमतों में एकमुश्त इतनी बड़ी वृद्धि कभी नही हुई, ये भाजपा सरकार की विफलता है, दाम बढ़ाने से केवल एक सिलेंडर महंगा नहीं होता, बल्कि खाने की थाली महंगी होती है, 3100-3200 सिलेंडर की कीमत सभी के पहुंच से बाहर हो चुकी है, बीजेपी सरकार ने केवल 2026 भर में दामों में 1500 से अधिक की वृद्धि कर दी है।

जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और इस महंगाई से त्रस्त जनता की आवाज के साथ कांग्रेस पार्टी दिखाई दे रही है, पार्टी जनता की तकलीफ के साथ है और इस बेहताशा वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध में सड़को पे उतर कर आज नेहरू चौक बिलासपुर में एकदिवसीय जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया।
