( कृष्णा दीदी का 65 वां, अवतरण”दिवस साधु वासवानी सेंटर के सदस्यों के द्वारा श्रद्धापूर्वक बिलासपुर में मनाया गया)
बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर पुणे की प्रमुख कृष्णा दीदी का 65 वां अवत्तरण दिवस विश्व भर में लोगों ने प्रेम से श्रद्धा से भक्ति से मनाया और कई जगह इस अवसर पर सत्संग कीर्तन पूजा पाठ धर्म कर्म दान पुण्य के कार्य भी किए गए इसी अवसर पर साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा स्थित अपने निवास स्थान में सपना कलवानी ने सत्संग कीर्तन भजन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे दादा साधु वासवानी दादा, जेपी वासवानी, कृष्णा दीदी, के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित का दीप प्रज्ज्वलित करके की गई इस अवसर पर मशहूर गायक देवेंद्र गोस्वामी जी के द्वारा शानदार भक्तिमय संगीत मय भजनों की प्रस्तुति दी एक से बढ़कर एक भजन गाए जिसे सुनकर उपस्थित भक्त जन भाव विभोर हो गए,

सपना कलवानी एवं चित्रा पंजवानी के द्वारा नूरी ग्रंथ एवं अंजलि ग्रंथ का पाठ किया गया वह भोग लगाया गया कृष्णा दीदी का संदेश व ज्ञानवर्धक एक कथा टीवी में के माध्यम से आए हुए सभी भक्तजनों को दिखाई गई की किस तरह दीदी दादा कि एक कहानी सुनाती है जिसका तात्पर्य होता है कि अगर कुछ आपको पाना है तो आपको उसके लिए कुछ देना होगा और जो आप देंगे वही चीज आपको वापस मिलेगी तो जीवन में आप हमेशा प्यार दीजिए ताकि आपको वापस प्यार मिले प्रेम से बड़ा और कोई तोहफा नहीं इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष विनीता भावनानी ने दीदी को बधाई देते हुए एक भक्ति भरा भजन गया

डॉक्टर रमेश कलवानी ने दीदी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई पल्लव पाया गया विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई एवं सभी भक्तों के साथ छोटे बच्चों के साथ मिलकर दीदी के जन्म उत्सव पर 🎂 काटा गया प्रसाद के साथ वितरण किया गया संस्था के द्वारा देवेंद्र गोस्वामी एवं हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा का सम्मान किया गया आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
