रायपुर :- भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) के प्रदेश सहसंयोजक श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी के बड़े भाई स्वर्गीय श्री दिनेश सिंह ठाकुर जी, पार्षद नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के श्री राजेश देवांगन जी के छोटे भाई स्वर्गीय राजेंद्र देवांगन उर्फ राजा जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पुराने साथी श्री विजय देशमुख जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती लीला बाई देशमुख जी तथा पूर्व पार्षद, जिला साहू समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री मेघराज साहू जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

आज उनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति, शांति, शांति…
