
* ,,,,,,* ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी को अपरा एकादशी माना जाता है इस शुभ तिथि पर दान धर्म को अत्यंत पुण्यकारी कहा गया है आज इसी पुण्य दायी तिथि अपने घर के बड़े बुजुर्गों और पूर्वजों की स्मृति में बाल गोपाल गण एकत्र हो स्थानीय सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम में पहुंच निराश्रित प्रभु जनों की सेवा कर उनसे शुभाशीष प्राप्त की ,,,,, मुक्तिधाम चौक स्थित आत्मानंद विद्यालय की प्रधान पाठिका राजकुमारी आहुजा के स्नेह सानिध्य में रिद्धिमा , आयुषी , युक्ति, गौतम, आयुष, मयंक तथा तन्मय ने आश्रम जाकर बुजुर्गों में भोजन प्रसाद , फल फ्रूट और नमकीन मिष्ठान आदि का वितरण कर उनसे शुभाशीष प्राप्त करी इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि बाल्यकाल में पड़ने वाले शुभ संस्कार ही भविष्य का सुपथ निर्मित करते हैं ,,,, अपरा एकादशी को किए जाने वाले दान को एक हज़ार गौ दान के बराबर माना जाता है इसी पुण्य दायी कार्य में अपनी सहभागिता देते संस्था हंगर फ्री बिलासपुर के सदस्यों यथा नवीन पंजवानी , विकास घई, निरंजन पंजवानी , शैलेश रावलानी , मनोज सरवानी , माधव मुजुमदार, ऑक्सिजन मेन राजेश खरे तथा संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने युवा समाज सेवी अनिल रोहरा जी के सहयोग सानिध्य से स्थानीय गौ शाला जाकर गौ माता की सेवा अर्चना कर मोक्ष प्राप्ति और जन कल्याण की कामना की।
