रीवा 13 मई। अमूमन देखा जा रहा है कि बीमा क्षेत्र में काम कर रही निजी कंपनियाॅ युवाओं के क्लेम प्रकरणों का लोेक अदालतों में सुलहनामा कर जल्द से जल्द निपटारा कराना ज्यादा पसंद करती है क्योकि इन प्रकरणों में मुआवजे की रकम ज्यादा होने के कारण वादीगणो जल्द पेमेंट मिलने के कारण जरूरतों के अनुसार बहुत कम राशि में ही समझौता पर लेते है वही दूसरी ओर बुजुर्गो के क्लेम प्रकरणो में निर्देशित कई बाधाओं और कानूनो के कारणो से चाहे गये मुआवजे की रकम में जल्द समझौता करने कोई बुजुर्ग वादी तैय्यार नही होता है। मानवाधिकार रक्षा मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता नारायण डिगवानी ने बताया यूॅ तो समूचे विश्व के साथ देश में भी सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा के लिये, सुविधाओं के लिये कई नियम पारित है लेकिन अदालतों में बुजुर्गो के प्रकरणो की जल्द सुनवाई के लिये कोई भी प्रावधान नही है जबकि अदालतों के चक्कर लगाते सालो गुजरने के बाद न्याय होना संभव नही होता है। अभी भी अदालतो में बुजुर्गो के प्रकरणो में अन्य प्रकरणो की तरह ही ट्रीट किया जाता है। दूसरी तरफ बीमा कंपनियो्र द्वारा भी अपने मुआवजे की राशि बचाने के लिये बुजुर्गो को कोई राहत प्रदान करने ठोस कदम नही उठाये जाते है और उनके मरने का इंतजार किया जाता है कि उनके मरने के बाद उनके परिवार जनो को कम से कम मुआवजा लेने के लिये राजी किया जा सके। बुजुर्ग जो लगभग परिवार जनो पर आश्रित होते है अधिकांश द्वारा कर्ज लेकर अपना इलाज कराते है उनकी जरूरतो पर ना तो अदालतों और ना ही बीमा कंपनियों द्वारा कोई ध्यान दिया जाता है लोक अदालतों में आवेदन पत्र देने के बावजूद बुजुर्गो के प्रकरण समझौता करने की दिशा में आगे नही बढ़ पाते है। इस विषय में आज कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
डिप्टी सी0एम0 को विन्ध्य विभूति अलंकरण दिये जाने का स्वागत
हिन्दू धर्म परिषद ने हर्ष व्यक्त कर कहा सही कदम है।
रीवा 13 मई। आगामी 17 मई को पुरूषोत्तम मास के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के यशस्वी नायक उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को विन्ध्य क्षेत्र में विकास की नई परिभाषा गढ़ने के निमित्त विंध्य विभूति अलंकरण प्रदान किये जाने का हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण डिगवानी अध्यक्ष ऋषिशंकर मिश्रा संयोजक सुमित माँजवानी सह संयोजक उमेश कुशवाहा, मार्गदर्शक डाॅ0 सी0बी0शुक्ला, डाॅ0 के0के0परौहा, डाॅ0 ज्योति सिंह, डी0पी0सिंह परिहार, अवधेश श्रीवास्तव, विजय मोहन तिवारी, महिला अध्यक्ष ममता नरेन्द्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुये सही कदम बताते हुये हार्दिक स्वागत किया है।
