उल्हासनगर : भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवक प्रदीप रामचंदानी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधर्या, वरिष्ठ नेता नरेंद्र राजानी, चंद्रकांत मिश्रा, उपमहापौर अमर लुंड, पूर्व महापौर मीना कुमार आयलानी सहित भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी मान्यवरों ने प्रदीप रामचंदानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदीप रामचंदानी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
