(साथ में निकाला गया लकी ड्रा और कई महिलाओं👩👩👩 को मिला उपहार)
बिलासपुर :- 15 एवं 16 मई दो दिवसीय आयोजित कलाकृति एग्जिब्यूशन का हॉटल सिद्धि विनायक पैलेस तेलीपारा में समापन हुआ इस आयोजन जिसमें बिलासपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के अनेक शहर कोरबा, रायगढ़ ,अकलतरा,चांपा, भाटापारा, रायपुर
व अन्य कई स्थानों से महिलाएं पहुंची इसमें कई ऐसी महिलाएं थी जो पहली बार इस आयोजन में शामिल हो रही थी और अपना स्टॉल लगाया हमर संगवारी ने उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा हमें बहुत अच्छा लगा एक घर जैसा माहौल हमें मिला यहां पर और सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सभी स्टॉल महिलाओं के थे आयोजनकर्ता भी महिलाएं थी इसमें हमें एक अच्छा परिवार जैसा माहौल मिला हमने यहां पर दो दिन अपना अच्छा व्यापार किया और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं आयोजनकर्ताओं को हम बधाई देते हैं और अगली बार हम अपना स्टाल लगाने फिर आना चाहेंगे.इस बार लगभग 20 से 21 स्टाल लगाए गए थे अलग-अलग वैरायटीयो के साथ अलग-अलग सामानों के थे जो एक-ही छत के नीचे उपलब्ध थे कई महिलाओं से चर्चा की जो खरीदारी करने आई थी उन्होंने भी कहा कि यहां पर अच्छा माहौल है और सबसे बड़ी खासियत है कि सब स्टाल महिलाओं के हैं हमने खुलकर उनसे चर्चा , वस्तुओं का मोल भाव कर हमें डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और साथ में लकी ड्रॉ में शामिल हो रहे है और खुशी की बात क्या हो सकती है यहाँ न भीड़ भाड़ है और नहीं यहां पर न कोई ट्रैफिक की टेंशन ओर परेशानी भी नहीं है घर जैसा माहौल है सबसे बड़ी अच्छी बात है की अलग-अलग वैरायटीयो के समान हमें मिल रहे हैं ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए रात को 9:00 बजे लकी ड्रा निकाला गया 15 और 16 मई दोनों दिनो के 8 – 8 लकी ड्रा निकाले गए जिनमें विजेताओं , के नाम आरती लालवानी दीक्षा अग्रवाल कविता पलघानी हर्षिता पांडे हर्षि सुखवानी, पूर्वी हिंदुजा सुप्रिया बंदे वंशिका विधानी,

दूसरे दिन के विजेताओं के नाम हैं दीक्षा अग्रवाल वान्या बजाज माया मनवानी, रिद्धि मेहता अमिता पंडित कंचन बजाज दीक्षा अग्रवाल संगीता लाजवानी
को गिफ्ट हैंपर दिए गए जो नहीं आ पाए उनको, कॉल करके उनके घर जाकर वह गिफ्ट देंगे कार्यक्रम के आखिर में आयोजन करता रेखा आहुजा ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया और इस अवसर पर हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा व हमर संगवारी परिवार का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने मीडिया पार्टनर की भूमिका बहुत अच्छे से निभाई और उन्होंने बहुत अच्छा कवरेज दिया और हमारा साथ दिया उसके लिए

कलाकृति परिवार की ओर से हमर संगवारी परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और विजय दुसेजा का सम्मान करते हैं साथ में कश्यप कालोनी सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवी जगदीश जज्ञासी का सम्मान किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित किया एवं विनर प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये एवं पत्रकार जय पोपटानी का भी सम्मान किया गया आभार व्यक्त आयोजन समिती की कंचन श्रीवास्तव ने किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कलाकृति परिवार के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
