– –
कांग्रेस की विचारधारा एवम जिला अध्यक्ष (शहर) श्री सिद्धांशु मिश्रा जी के युवा नेतृत्व से प्रभावित होकर बिलासपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश साहू ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एवम खरसिया विधायक माननीय उमेश पटेल जी की उपस्तिथि में कांग्रेस में शामिल हुए।
माना जा रहा हे की 28 नंबर वार्ड से लगे हुए वार्ड 29 में 01 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर ये शहर कांग्रेस का कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक है,और कांग्रेस को आजादी के बाद से आजतक वार्ड 29 को अपने पास रखने के साथ ही जीत के अंतर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
वार्ड 28 में वर्षो से निवासरत श्री राजेश साहू 1998 से अपने वार्ड की विभिन्न कार्यक्रमों से सक्रिय भूमिका में शामिल रहे हैं, 2016 में भाजपा के युवा मोर्चा में कार्यकारणी सदस्य बने एवं 2019 में भाजपा ने उनके छोटे भाई की धर्म पत्नी श्रीमती लक्ष्मी साहू जी को वार्ड क्रमांक 28 से पार्षद प्रयाशी बनया जिसमें श्री राजेश साहू जी की सक्रिय भूमिका थी और उन्होंने प्रतिद्वंदी श्रीमति मालती चौकसे जी को हरा कर बीस साल बाद भाजपा का पार्षद बनाने में महतपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे पार्षद प्रतिनिधि बने।
उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को न सिर्फ वार्ड 28, अपितु वार्ड 29 के चुनाव में भी फायदा होता दिख रहा है।
