तखतपुर। भीषण गर्मी एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा तखतपुर के मंडी चौक एवं बस स्टैंड में वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी परमजीत सिंह बग्गा (रिंकू) सहित नगर पालिका के पार्षद एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संस्था के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।
आज के इस पुनीत सेवा कार्य में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु साहू, अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव नवीन चंद्र दुबे, आदर्श सराफ, श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, विजय लक्ष्मी एवं विमला रजक सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
