बिलासपुर/यु मुरली राव
रेलवे कर्मचारीयों एवं उनके परिवार के हित में निरंतर कार्य करते हुए रेलवे इंस्टिट्यूट प्रबंधन समिति द्वारा
रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट की सभागार का कायाकल्प किया गया इस नए कलेवर की उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जिनके द्वारा मंच का पर्दा बटन दबाकर रेल कर्मचारीयों एवं उनके परिवार को समर्पित किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक समीरकांत माथुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ए. प्रकाश एवं सहायक कार्मिक अधिकारी भास्कर गुहा भी उपस्थित रहे। विधिवत उदघाटन के उपरान्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवीनीकृत मंच पर आयोजित किया गया जिसमें नन्ही कलाकार आफ़रीन परवीन के द्वारा राम भजन कैसियो के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इसके उपरान्त कु आवंतिका राव के द्वारा सेक्सोफोन के द्वारा सत्यम शिवम सुन्दरम का भजन प्रस्तुत किया गया, अर्पिता दत्ता के द्वारा मंच पर एडवांस योगा का प्रदर्शन किया गया उल्लेखनीय बात ये है कि अर्पिता वर्ष 2026 के लिये कर्तव्य पथ पर आयोजित सांस्कृतिक परेड में अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है योगा के उपरान्त उभरती हुई नृत्यांगना दानिया एवं उनके साथि के द्वारा क्रमशः शिव स्तुति एवं स्लोकांजलि का प्रदर्शन भरतनाट्यम् नृत्य के माध्यम से किया गया इसके बाद मार्शल आर्ट्स कैडेटों के द्वारा सेल्फ डिफेन्स एवं अन्य सुरक्षा विधियों का प्रदर्शन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा सभागार की सुविधाओं पर खुशी जाहिर की और कहा की आने वाले समय में यह सभागार बिलासपुर में श्रेष्ठ बनी रहे इसका हमे प्रयास करना होगा अंत में सभी अतिथियों को डॉ अंशुमन मिश्रा के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के सचिव सी.नवीन कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ उदघाटन समारोह सम्पन्न हुआ।
