बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 के अवसर पर जलवायु परिवर्तन विषय पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, तिलक नगर सभागार में किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने जानकारी दी कि यह आयोजन समिति के 22वें वर्ष के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण विचार संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2026 आयोजित होंगे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण विषयक चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी, जिसमें तीन समूह निर्धारित किए गए हैं — प्रथम समूह (4 से 6 वर्ष) : रंग भरो (पर्यावरण आधारित चित्र)द्वितीय समूह (7 से 10 वर्ष) : वन्य जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण तृतीय समूह (11 से 16 वर्ष) : जल संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण से रक्षा,प्रतियोगिता हेतु ड्राइंग शीट समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि प्रतिभागियों को पेंटिंग सामग्री स्वयं लानी होगी। प्रतिभागी 05 जून को प्रातः 9 बजे तक नामांकन कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए सायं 5 बजे से आयोजित होगी, जिसका विषय “पर्यावरण संरक्षण” रखा गया है।प्रतिभागियों को पूर्ण तैयारी के साथ 05 जून को सायं 4:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर नामांकन कराना होगा। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
आयोजन सफल बनाने में समिति के डॉ. राघवेन्द्र दुबे, बालगोविंद अग्रवाल, शीतल पाटनवार, डॉ. शत्रुघ्न जैसवानी, बाली यदु, बालमुकुंद श्रीवास, एम.डी. मानिकपुरी, सनत तिवारी, राजू कौशिक, अरुण गायकवाड़, राजेश सोनार, आशीष श्रीवास, राजेश पाण्डेय, श्रीमती उषा भांगे, मोना केंवट, राजेश गायकवाड़, रामनिहोरा राजपूत, अंकुर शुक्ला, सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं।
