रीवा 25 मई। मॉ गंगा अवतरण दिवस पर हिन्दू धर्म परिषद के साथ सहयोगी संस्थाओं अखिल सनातन महासंघ, अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा, सॉई संस्थान ब्रहमाकुमारी शांतिधाम, कलम परिवार, रिदम म्यूजिकल ग्रुप के सहयोग से 26 मई को सायं 7 बजे स्थानीय बाबा विश्वकर्माघाट बीहर नदी के तट पर बड़ी पुल के पास गंगा जल कलश की सामूहिक आरती-पूजा-अर्चना-दीपदान के साथ हर्षोल्लास से परिपूर्ण गंगा दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। नगर में पहली बार इस उत्सव की परम्परागत शुरूआत की जा रही है। हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण डिगवानी अध्यक्ष ऋषिशंकर मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में तैय्यारियो को अंतिम रूप दिया जा चुका है। संयोजक सुमित मॉजवानी सह संयोजक उमेश कुशवाहा, संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव, राजेश साहनी ज्योतिर्विद, अजय धमीजा, डॉ0 विनोद तिवारी, विजय मोहन तिवारी, बी0के0प्रकाश, नागेन्द्र मिश्रा मणी, ममता नरेन्द्र सिंह सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों द्वारा आयोजन को सफल बनाने यादगार भूमिका निभाई जायेगी।
गंगा दशहरा उत्सव में नगर के गणमान्य नागरिको में डॉ0 सी0बी0 शुक्ला, पूर्व कुलगुरू डॉ0 एन.पी.पाठक, डॉ0 के0के0परौहा, पन्नालाल अवस्थी, जगजीवनलाल तिवारी, पियूषेन्द्र त्रिवेदी, श्रीमती रश्मी शुक्ला, राकेश अग्रवाल, डॉ0 राहुल मिश्रा, इंजी0 राजेश श्रीवास्तव सहित कइ्र श्रद्धालुजनो की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न किया जायेगा। मॉ गंगा की स्तुति के लिये कलम परिवार के कवियों को भी आमंत्रित किया गया है। संगीतमय प्रस्तुतियों के लिये कई भजन गायकों द्वारा मॉ गंगा की आराधना भजनो से की जायेगी।
प्रेषक
नारायण डिगवानी
संस्थापक हिन्दू धर्म परिषद
