एयरडिविट उड़ान अकादमी प्रा. लि. को (Directorate General of Civil Aviation – DGCA) द्वारा रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन के रूप में अधिकृत मान्यता प्राप्त हुई है। यह प्रदेश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, जहां कन्वेंशनल एवं एग्रीकल्चर ड्रोन दोनों का प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। यह उपलब्धि केवल एक संस्थान की नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अब राज्य के युवा, किसान और विद्यार्थी अपने ही प्रदेश में आधुनिक ड्रोन तकनीक सीखकर नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे। एयरडिविट उड़ान अकादमी प्रा. लि. चेयरमैन जयदेव ताम्रकार ने कहा “ड्रोन तकनीक आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूत नींव है; हमारा लक्ष्य जिम्मेदार ड्रोन पायलट तैयार करना है।”
