जिला देशहा साहू समाज द्वारा कोड़ापुरी केंद्र में कोड़ापुरी केंद्र के विभिन्न ग्राम के स्वजातीय जन ,एवं संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में मां शारदा की पूजा आरती कर समाज के सर्व जन की उपस्थिति में सर्व सहमति से
केंद्राअध्यक्ष रमेश साहू कोड़ापुरी,उपाध्यक्ष विशंभर साहू,सचिव सुनली साहू सागर, कोषाध्यक्ष रमाकांत साहू,सह कोषाध्यक्ष तामस्कर साहू लाखासर ,सह सचिव लक्ष्मी साहू , संरक्षक नरोत्तम साहू ,संयोजक द्वारिका साहू को बनाया गया
केंद्र स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संभाग एवं जिला पदाधिकारी सभी ने नवनिर्वाचित टीम को आशीर्वाद देते हुए सभा को संबोधित किया
संभागीय अध्यक्ष हरीशचंद साहू ने कहा
कोड़ापुरी केंद्र की नई टीम को बहुत-बहुत बधाई। आज यहां आकर बहुत खुशी हुई। केंद्र स्तर सबसे मजबूत इकाई है। आप लोग गांव-गांव जाकर समाज को जोड़ो, संभाग से पूरा सहयोग मिलेगा। एकता बनाए रखना।”
संभागीय उपाध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा
सभी को प्रणाम। नई टीम युवा है, जोश है। बस बुजुर्गों का अनुभव साथ लेकर चलना। संभाग की तरफ से हर संभव मदद के लिए हम तैयार हैं।”जिला अध्यक्ष
बसंत साहू ने कहा
जय साहू समाज! कोड़ापुरी केंद्र हमेशा से सक्रिय रहा है। आज नई टीम चुनी गई है तो जिम्मेदारी और बढ़ गई। जिला संगठन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोई भी समस्या हो, सीधे बताना।”
जिला उपाध्यक्ष लवकुश साहू ने कहा

सभी स्वजातीय बंधुओं को नमस्कार। कोड़ापुरी केंद्र के युवाओं से उम्मीद है कि शिक्षा और नशामुक्ति पर काम करेंगे। जिला टीम पूरा सहयोग करेगी।”
जिला सचिव पुन्नी साहू राम-राम साथियों। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहना चाहूंगा – बैठक की कार्यवाही, हिसाब-किताब सब साफ रखना। पारदर्शिता ही समाज का भरोसा है। सचिवालय से जो भी कागजी मदद चाहिए, मिल जाएगी।
श्यामानंद साहू ने कहा नई टीम को आशीर्वाद। हमने भी 30 साल पहले ऐसे ही शुरू किया था। बस याद रखना – पद बड़ा नहीं होता, समाज बड़ा होता है। मिलजुल कर काम करना
अश्विनी साहू संभाग कोषाध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं। कोड़ापुरी केंद्र की एकता पूरे तखतपुर में मिसाल है। इसे टूटने मत देना। हम सब आपके साथ हैं।जिला सह सचिव अमित साहू ने कहा
युवा साथियों एवं केंद्र की नई टीम को बधाई। हम जिला युवा विंग से हैं। कोई भी रैली, खेल-कूद का कार्यक्रम हो तो बताना, पूरी टीम लेकर आएंगे।”
समाज को
रामझूल साहू ,
जय साहू ,पिंटू साहू , कोड़ा पूरी सरपंच प्रतिनिधि टिकेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, रमेश साहू ने भी संबोधित किया मंच संचालन अश्वनी साहू संभाग कोषाध्यक्ष ने किया आभार प्रदर्शन उमाशंकर साहू जिला कोषाध्यक्ष ने किया
जिसमें प्रमुख रूप से,बिरसाली साहू, मनोज साहू,संतोष कुमार ,अर्जुन साहू ,कैलाश साहू ,रमेश साहू ,नंदकुमार साहू,पंडा साहू , कोड़ापुरी केंद्र के विभिन्न ग्राम के स्वजातीय वरिष्ठजन युवा साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
