(तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार सजाया गया धन गुरु नानक दरबार बिलासपुर में)
बिलासपुर :- भाई साहब मेहरवान सिंह साहब जी के अवतरण “दिवस के अवसर पर धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी
जहराभाटा स्थित दरबार में
तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार सजाया गया इस अवसर पर भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी शिमला वाले और भाई साहब सन्नी मूलचंदानी नवसारी गुजरात वाले के द्वारा अपनी अमृतवाणी में सत्संग कीर्तन से साध
संगत को निहाल किया भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी के द्वारा गुरबाणी से कीर्तन आरंभ किया अपनी अमृतवाणी में कई भक्ति भरे गुरु के वचन गुरु की वाणी से साध संगत को निहाल किया उन्होंने फरमाया कि
( रे मन चेत हरी वडे भाग पाया
सत्संगा दम ना बिरथा जाये)
सतगुरु गुरु नानक देव जी फरमाते हैं कि रे मन चेत हरी बडे़ भाग से सत्संग मिलता है जो गुरमुख होता है वह गुरु के दर पर पहुंचता है गुरु के 🚪द्वार पर आने से सत्संग मिलता है क्योंकि मनुष्य का कोई भरोसा नहीं है इसलिए हर स्वास पर नाम जपना चाहिए न जाने कब दम निकल जाए , और सत्संग में आने से सतगुरु मिलते हैं गुरु का नाम जपने से प्रभु मिलते हैं और प्रभु मिलने से जीवन संवर जाता है इसलिए सत्संग कीर्तन में आना चाहिए और भाव से इसे ग्रहण करना चाहिए कार्यक्रम के आखिर में उल्हासनगर से आए बाबा जसकीरत सिंह साहेब जी के द्वारा संगत को अपने रूहानी दर्शन दिए और गुरु का हुक्म नाम पढ़ा गया भाई साहब मूलचंद नारवानी जी के द्वारा

विश्व
कल्याण के लिए अरदास की गई वह आए हुए सभी संगत के लिए गुरु का प्रसाद वितरण किया गया एवं अटूट लंगर वरताया गया बड़ी संख्या में सारी संगत ने लंगर चखा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा गोविंद दुसेजा, विशेष रूप से दरबार साहब में पहुंचे और इस पूरे कार्यक्रम को कवर किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में धन गुरु नानक दरबार के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख है भाई साहब मूलचंद नारवानी , डॉक्टर हेमंत कलवानी सुरेश वाधवानी, भाई साहब जगदीश जगियासी ,भाई साहब अमर रुपानी, राजू धामेचा नंदलाल पोपतानी, सोनू लालचंदानी प्रकाश जगसी नानक पंजवानी राजकुमार कलवानी,जगदीश सुखीजा नरेश मेहरचंदानी भोजराज नारवानी, मेघराज नारा ,अशोक जाग्यासी, श्री चंद दयलानी,गंगाराम सुखीजा सुरेश माधवनी दीपक लालवानी नीलम लालवानी ,डॉक्टर सोनम अशोक मतलानी , अमरलाल संतानी अनीता नारवानी व्हाट्सएप कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल कंचन रोहरा, पलक माखीजा, ज्योति हिंदुजा राखी इदनानी वर्षा सुखीजा
वह बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग रहा
