बिलासपुर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के निवास का घेराव किया गया। NEET पेपर लीक, NTA की विफलताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ हजारों छात्र-युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
युवाओं ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और NEET घोटाले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के अधिकार, न्याय और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए एक मजबूत जनआवाज़ है।
“शिक्षा पर राजनीति नहीं, जवाबदेही चाहिए।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!” ✊
