बिलासपुर :- जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के साथ स्टॉल बुकिंग को लेकर बनाई रणनीतिबिलासपुर:आगामी 12 से 15 अगस्त, 2026 तक देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” की तैयारियों को लेकर बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वॉइस चेयरमैन अमर पारवानी के बिलासपुर प्रवास के दौरान इस मेगा शो की सफलता और व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। बैठक में बिलासपुर कैट टीम के पदाधिकारियों को स्टॉल बुकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गईं।कैट के राष्ट्रीय वॉइस चेयरमैन अमर पारवानी ने बैठक की मुख्य कमान संभालते हुए कहा कि यह देश का सबसे बड़ा “मेड इन इंडिया” मल्टी-सेक्टोरल बिजनेस एक्सपो है। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव एमएसएमई (MSMEs), व्यापारियों, स्टार्टअप्स और महिला व युवा उद्यमियों के लिए वैश्विक बाजार में पैर जमाने का एक ऐतिहासिक अवसर है। बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को अपनी पहचान देश-विदेश में बनाने के लिए इस मंच का पूरा लाभ उठाना चाहिए।”



अमर पारवानी ने बिलासपुर टीम को स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया तेज करने और अधिक से अधिक स्थानीय व्यापारियों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।इस रणनीति को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , दिलीप खेंडेलवाल, परमजीत उबेजा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा, “कैट के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिलासपुर की टीम इस महा-आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है। हम बिलासपुर के हर छोटे-बड़े उद्यमी तक पहुंचेंगे। कैट सदस्यों के लिए विशेष रियायती दरों (9,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर बिल्टअप स्टॉल और 8,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर बेयर शेल स्टॉल) पर स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो हमारे लोकल बिजनेस को ग्लोबल बनाने का एक शानदार मौका है।”बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व और स्थानीय टीम के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओछवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी बिलासपुर इकाई के प्रयासों की सराहना की। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिलासपुर कैट कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री अनिल राघवानी, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल,परमजीत उबेजा , हरदीप होरा , विष्णु गुप्ता, प्रमोद वर्मा कैट युवा टिम अध्यक्ष नमित सलूजा, कैट महिला टिम अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह कोषाध्यक्ष फिरोज अलीम, भूमिका डोडेजा सहित बिलासपुर टीम के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बिलासपुर से एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली भेजने का संकल्प लिया।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष कैट बिलासपुर
9827208951
