अमरपाटन स्थित शिवम क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही अंशिका पांडेय मध्य प्रदेश सिंधिया प्रीमियर लीग रॉयल निवार की नेट बॉलर चुनी गयी थी पांच साल से मध्यप्रदेश का कैंप कर रही थी उनकी टीम कोई जगह नहीं बन रही थी लेकिन उनकी लगातार मेहनत और अनुसाशन के परिणाम से अब अंशिका एमपीएल ( मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग)सिंधिया कप के लिए रॉयल निमार ईगल्स टीम के साथ दिखेंगी अंशिका का चयन टीम में उस वक्त हुआ जब भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा का चयन इंडिया ए टीम में इंग्लैंड टूर के लिए हुआ ।ऐसे में अमरपाटन की अंशिका पांडेय अब रॉयल निमार ईगल्स टीम की खिलाडी होंगी और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।कोच शिवम सिंह ने बताया कि मेहनत और अनुशासन से अंशिका का चयन एमपीएल के लिए होना अमरपाटन क्षेत्र के लिए बडे ही गर्व की बात है। महिला खिलाडी के सफलता पर अमरपाटन के वर्तमान विधायक डॉ राजेंद्र कुमार सिंह,जिला क्रिकेट एसोसिएशन समिति, अध्यक्ष पीयूष पटना और सचिव जयवर्धन सिंह, आसिफ सर, राजीव सर मिथिलेश पांडे एवं डीसीए के कोच पार्थ सिंह,ने बच्ची को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
