गुढ़ (अखंड सत्ता)
“12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत रीवा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जनार्दन मिश्रा एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री नागेन्द्र सिंह जी कल बुधवार जून 26 को गुढ़ नगर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद प्रातः 10 बजे ऐतिहासिक श्री कष्टहरनाथ महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करेंगे तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
इसके पश्चात सांसद प्रगति पथ यात्रा में शामिल होकर नगर एवं क्षेत्र के नागरिकों से जनसंपर्क करेंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।
भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनसंपर्क और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर है।
