बिलासपुर प्रेस क्लब के सम्मानीय सदस्यों के परिवार में हाल के दिनों में हुए दुःखद निधन पर दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 12 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री रुद्राक्ष गोस्वामी जी के पूज्य पिता स्व. डॉ. लखन गिरी गोस्वामी जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रकाश मदने जी की स्वर्गीय बहन स्व. गीता मदने जी, वरिष्ठ पत्रकार जनाब असद पप्पी जुँजानी जी की पूज्य माता मरहूम सादिका इफ्तेखार जी एवं वरिष्ठ पत्रकार जनाब राजा (सुलेमान) खान जी की पूज्य माता मरहूम राज बी. बेगम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्माओं की शांति एवं श्रीहरि नारायण के श्रीचरणों में स्थान प्राप्ति हेतु प्रार्थना की गई
इस श्रद्धांजलि सभा में सभी सम्मानित वरिष्ठजन एवं पत्रकार साथिजन अधिक संख्या में उपस्थित थे
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कि गई
समस्त कार्यकारिणी
बिलासपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर
