रायपुर की सड़कों पर ‘माइक्रो बस’ सेवा की 45 दिवसीय पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और CEEW के इस संयुक्त प्रयास से शहर में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुगम एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अगर यह सफल रहा तो छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में यह लागू किया जाएगा।
इस परियोजना की मुख्य विशेषताएं कि,
✅ ये माइक्रो बसें अत्याधुनिक सुविधाओं और एयर-कंडीशनिंग से लैस हैं, जो रायपुर की गर्मी में यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेंगी।
✅ व्यक्तिगत वाहनों की संख्या को कम कर सड़क पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में ये बसें सहायक सिद्ध होंगी।
✅ यह ट्रायल सफल रहा, तो रायपुरवासियों को एक बेहतर और किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प मिलेगा।
यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि हमारे शहर को एक ‘स्मार्ट सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। पूर्ण विश्वास है कि रायपुर के नागरिक इस सेवा को अपनाएंगे और शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री Purandar Mishra जी, परिवहन सचिव श्री एस प्रकाश जी और CEEW के श्री सौरभ जी की उपस्थिति रही।
