
विधायक विनोद चतुर्वेदी ने निर्माण कराने का दिया आश्वासन
कालपी(जालौन)
तहसील क्षेत्र के महेवा विकासखंड की पड़री ग्राम पंचायत के ग्राम नरहान के बीच दो किलोमीटर की सड़क न होने से केवल एक गांव नरहान ही नहीं अपितु कछारी क्षेत्र के आधा दर्जन गांव को मुख्यालय कालपी से सीधा जोड़ देगी । मापत् दो किलोमीटर की उक्त सड़क न होने से केवल नरहान ही नहीं अपितु आधा दर्जन गांव वर्ष मे चार महिने मुख्यालय कालपी से सम्पर्क कटृ रहते है । और कालपी घहुंचने के लिए तीन गुना दूरी तय करनी पड़ती है कारण बस एक ही है दो ढाई किलोमीटर की सड़क न होना। उक्त सड़क की मांग इन ग्रामीणों द्वारा दशकों से की जा रही है परन्तु आज तक किसी बिधायक सांसद जिलापंचायत अध्यक्ष ने नहीं सुनी चूंकि छोटे छोटे गांव है बीहण में यमुनातट बसे है वोटर भी कम हैं तो क्यों सुनेगा कोई जन प्रतिनिधि ये लोग तो वहां काम करवाते हैं जहां वोटर ज्यादा होते हैं। पर उक्त मांग नरहान निवासी पत्रकार मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा जब वर्तमान कालपी बिधायक बिनोद चतुर्वेदी के सामने रखी तो आपने पूर्ण आश्वासन दिया है कि हम पड़री से नरहान के बीच की सड़क जरूर बनवायेंगे बिधायक जी की बात पर ग्रामीणों को विश्वास है।
आपको बताते चलें कि पूर्व बिधायक डाक्टर अरुण मैहरोत्रा के बाद अगर 220कालपी बिधानसभा में किसी बिधायक ने विकास की गंगा बहाई है तो वह है बिधायक बिनोद चतुर्वेदी । आपने कभी यह नहीं देखा कि किस गांव से हमें कितना समर्थन मिला है। गांव मे कितनने वोट है अगर ग्रामीणों नें मांग की तो आपने काम कराया है। ऐसे जनप्रतिनिधि को अगर और पांच दस साल सेवा का अवसर जनता देती है तो कालपी बिधानसभा से बुन्देलखण्ड की सबसे पिछड़ी बिधानसभा होने का कलंक मिट जाएगा। जिले से लेकर लखनऊ तक अपनी बात को द्रणता से रखने वाले बिधायक बिनोद चतुर्वेदी को विकास पुरुष न कहकर कर्म योगी कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आपने कभी जाति पात सम्प्रदाय का भेदभाव नहीं किया एक समान द्रष्टि से क्षेत्र का विकास किया है। नरहान सहित दहेलखण्ड सिमरा उरकरा निपनियां आदि ग्रामीणों को पूर्ण विश्वास है कि बिधायक बिनोद चतुर्वेदी द्वारा वर्षों तक दस्यु समस्या से जूझने वाले बीहण यमुना पट्टी के इस सबसे पिछड़े क्षेत्र को सड़क की सौगात अवश्य मिलेगी।
