
🔹 🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨
🔹
- प्रमोद यादव पिता दिलहरण यादव उम्र 37 साल निवासी मोहदा थाना रतनपुर,
- मोहन निर्मलकर पिता दशरथ निर्मलकर उम्र 40 साल निवासी मोहदा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित कर मुखबीर भी तैनात किया गया है, कि दिनाँक 18/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि रानीगाँव शराब भट्ठी से 02 अपनी मोटर सायकल में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतू ले जा रहे हैं कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा खण्डोबा मंदिर के पास रेड कार्यवाही कर ग्राम मोहदा निवासी 02 व्यक्ति 1.प्रमोद यादव, 2. मोहन निर्मलकर के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीगणों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. देवानंद चन्द्राकर, हरीशंकर चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
