बिलासपुर। घर-घर सुंदरकांड हर घर सुंदरकांड बागेश्वरधाम मातृ शक्ति सुंदर काण्ड मण्डल की मंगलवार को मोपका में एक बैठक हुई। इसमें 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सभी सदस्यों ने बागेश्वर धाम सरकार के कार्यो में निष्ठा से सहभागिता निभाते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के आरंभ में मुख्य सेवा मण्डल प्रभारी प्रतिमा श्रीवास्तव ने बागेश्वर धाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अपने अनुभव साझा की। इसके बाद बिलासपुर की 21 सदस्यीय कोर कमेटी के सदस्यों की घोषणा की। इसमें मण्डल की प्रभारी प्रतिमा श्रीवास्तव, सह प्रभारी विभा श्रीवास्तव, तृप्ति उपाध्याय, सचिव रीता खरे, कोषाध्यक्ष रमा शर्मा, युवा प्रभारी महिला मातृशक्ति प्रमुख सुश्री हिमानी सिंह, युवा प्रभारी कु. मीनाक्षी श्रीवास्तव, विधि प्रभारी श्वेता शास्त्री, सामाजिक शिकायत प्रभारी रेखा पाण्डेय, मीडिया प्रभारी तारणी शुक्ला, प्रवक्ता तृप्ति पाण्डेय, धर्म प्रचारक संगीता तिवारी, सुरक्षा प्रभारी लिली सिंह ठाकुर, सेवा प्रभारी पूजा कर्ष, गौ सेवा प्रभारी सरिता तिवारी, मंदिर चयन प्रभारी पूजा पाण्डेय चुनी गईं हैं। विस्तारक ग्राऊंड कार्य के लिए विभा श्रीवास्तव, रेखा दुबे, उषा साहू, शकुंतला शर्मा, स्मिता साहू को शामिल किया गया है।