
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
धारा-296,115(2),351(3),118(2) भा.न्या.स.
◾
◾नाम अनावेदक – पकलू उर्फ याददास्त बंजारे पिता ब्रीज बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी घनश्याम जोगी पिता चन्द्राकांत जोगी उम्र 55 वर्ष निवासी रमतला थाना सरगांव जिला मुंगेली का दिनांक 01.05.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.04.2026 को बिटकुली बरात मे डीजे मे नाचते वक्त हाथ लगने से जय जोशी, आयोन जोशी व सुजीत जोशी को पकलू उर्फ याददास्त बंजारे द्वारा हाथ मुक्का व धारदार वस्तु से चोट पहुॅचाकर मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर आहत् सुजीत जोशी का बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया जिसमे चोट की प्रकृति गम्भीर किस्म का पाये जाने से प्रकरण मे धारा 118(2) भा.न्या.स. जोडी जाकर हालत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर आरोपी पकलू उर्फ याददास्त बंजारे पिता ब्रीज बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी बिटकुली की पतासाजी कर आरोपी को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो मारपीट करना स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.06.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
