
प्रे.वि.क्र./17/06/2026-27 **देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल , सुरेंद्र अनमनी, महामंत्री अनिल राघवानी , परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ नगरपालिका व्यापार अनुज्ञापन (ट्रेड लाइसेंस) नियम, 2025 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में की गई वृद्धि के संबंध में व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया।CAIT छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधमंडल ने उपमुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन तथा राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि से विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों, पारिवारिक व्यवसायों तथा स्थानीय बाजारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business ) को ध्यान में रखते हुए शुल्क संरचना का युक्तिसंगत एवं व्यावहारिक होना आवश्यक है।CAIT ने आग्रह किया कि नवीन शुल्क संरचना की पुनर्समीक्षा कर व्यापारी हितों एवं व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित व्यवस्था बनाई जाए। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन व्यापारियों के हितों एवं प्रदेश के आर्थिक विकास दोनों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उचित निर्णय की दिशा में विचार किया जाएगा।CAIT के राष्ट्रीय वॉइस चेयरमेन अमर पारवानीं ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा शासन एवं व्यापारिक समुदाय के समन्वित प्रयासों से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।CAIT बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शासन एवं व्यापारिक संगठनों के सकारात्मक संवाद से प्रदेश के लाखों व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं संतुलित समाधान सामने आएगा।माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, हीरानंद जयसिंह, आशीष अग्रवाल, परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा, नितिन सलूजा, विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा, संतोष पांडे मुकेश लालचंदानी व वरिष्ठ उपस्थित रहे ।धन्यवाद हीरानंद जयसिंह जिला अध्यक्ष कैट बिलासपुर 9827108951
