
बिलासपुर। स्वामी टेऊँराम चालीसा के उपलक्ष्य में बाबा टेऊँराम सेवा मंडली, श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, बिलासपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।शिविर में लगभग 300 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 170 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के उपरांत 80 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। वहीं मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में 40 यूनिट रक्तदान किया गया।शिविर में, डॉ. मनोज राय (मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललित माखीजा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजीव क्षेत्रपाल (फैमिली फिजिशियन), डॉ. एस. के. गिदवानी (थैलेसीमिया विशेषज्ञ), डॉ. दीपक मेंघानी (शल्य चिकित्सक), डॉ. अभिषेक कलवानी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. एकता कलवानी (पैथोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. सृष्टि सवन्नी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपक नाथानी (दंत रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. तरुण चिमनानी (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया

।आयोजन को सफल बनाने में चंदीराम चंदनानी, माधव नाथानी, मनोहर पमनानी, मुरली खुबचंदानी, प्रभु चुंगानी, श्याम चिमनानी, श्याम वाधवानी, अमर रोहरा , गोपी पंजवानी, रमेश मनचंदा , कमल चिमनानी, सोनू पाहूजा, विक्की साजवानी, सुनील चंदनानी, खेम चुंगानी, मुकेश पमनानी, मनोज आडवानी, राहुल पाहूजा, दीप साजवानी, सोनू साजवानी, सतीश सावलानी, रितिक रोहरा एवं ईशान पाहूजा सहित सभी प्रेमियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।महिला मंडल से वीणा मूलचंदानी, भारती पमनानी, कविता चिमनानी, उषा चुंगानी, सोना रोहरा , आशा मनचंदा , विनीता चिमनानी, सीता सावलानी, रेखा साजवानी, रेशमा वाधवानी, शोभा पंजवानी, रेखा आहुजा, श्वेता टोलवानी, हर्षा चिमनानी, कीर्ति चंदनानी, माही वाधवानी, मान्या लोहाना, निधि सिंधवानी, रेखा पाहूजा, साक्षी पमनानी, रितु चिमनानी, रीता रोहरा , अंजलि चिमनानी, पूजा साजवानी, नयन पाहूजा, वंशिका पमनानी, नेहा चिमनानी एवं अप्सरा चिमनानी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया, इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा एवं गोविंद दुसेजा विशेष रूप से पहुंचे वह पूरे कार्यक्रम को कवर किया
