
बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी कि बैठक सिंधु धाम गुरुद्वारा में आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष नरेश कोटवानी ने अपने 2 साल कार्यकाल पूरा करने के बाद ,आय व्यय का ब्यौरा दिया व इन 2 सालों में अपने किए के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ,और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया कि आपने मुझे सहयोग प्रदान किया मार्गदर्शन दिया जिससे मैं अच्छी तरह से 2 साल का कार्यकाल पूरा कर सका और सेवा का मुझे मौका दिया, उसके बाद नये अध्यक्ष के लिए नाम की चर्चा की गई और भाई साहब जगदीश जज्ञासी का नाम प्रस्ताव किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की और पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी का सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाइयां, शुभकामनाएं दी भाई साहब जगदीश ने पंचायत के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया और अपने सम्बोधन में कहा कि पंचायत ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है जो सेवा का मौका मुझे दिया है उसके लिए मैं सभी वरिष्ठ जनों का सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं और आशा वक्त करता हूं कि आपका मार्गदर्शन सहयोग मिलेगा और आप सभी के मार्गदर्शन सहयोग से साथ मिलकर पंचायत के सुचारू रूप से सभी कार्य करेंगे पंचायत को और आगे बढ़ाएंगे पंचायत हित के लिए ,समाज हित के लिए कार्य करेंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के श्री चंदीराम मंगतानी, सोभराज कोटवानी,धनराज आहूजा, ठाकुर दास आसवानी, माखीजा जी, अजीत थावरानी, बबलू पमनानी, बल्लू भगतानी, राजा जेसवानी, मुरलीधर वाधवानी, अविनाश आहूजा ,नवीन लालवानी,राजेश वलेचा, अमित मलघानी, हरिश मोटवानी, जयपाल मीरचंदानी, नरेन्द्र चेलानी, के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे

.कार्यक्रम के आखिर में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष अपनी टीम के साथ सर्व प्रथम धन गुरु नानक दरबार में माथा टेका, आशीर्वाद ली एवं दरबार के प्रमुख प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने कुशल नेतृत्व के लिए अरदास की व अध्यक्ष एवं पूरी टीम का शाल , पुष्पहार से सम्मान किया. इस अवसर पर पंचायत के मुरलीधर कृपलानी, रमेश मेघानी, राजकुमार मनसुखानी,अमर लालवानी, रुपचंद चौधरी के अलावा दरबार के सेवादारी सोनू रामचंदानी, अमर संतवानी,बलराम रामानी, दिलीप जगमलानी, नंदलाल वाधवानी ,सुरेश माधवानी,सुमित, दीपक साहित्या,रवि पंजवानी, एवं अनेक साध संगत उपस्थित थे.जैसे ही यह खबर नगर के समाज के सम्मानीय जनों को पता चली सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ,फोन एवं प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उन्हें बधाइयां दी ,फूलों की माला पहनाकर मुंह मीठा कराया हमर संगवारी परिवार की ओर से भी बहुत-बहुत बधाइयां ओर शुभकामनाएं
